IND VS NZ: 'अब तारणहार धोनी ही बचा सकते हैं इज़्ज़त' #SOCIAL

इमेज स्रोत, Getty Images
बारिश से मैच रुकने के कारण टीम इंडिया जब दूसरे दिन न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ गेंदबाज़ी करने उतरी तो भारतीय क्रिकेट फैंस के चेहरे खिले रहे.
वजह- इंडिया के गेंदबाज़ों की शानदार गेंदबाज़ी के कारण मात्र 240 रनों का लक्ष्य मिलना.
अब तक वर्ल्डकप में टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखें तो स्कोर बड़ा नहीं है मगर इंडियन क्रिकेट फैंस की मुस्कान कुछ देर में ही छिन गई.
न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों के सामने भारतीय बल्लेबाज़ लड़खड़ाते नज़र आए. मैच की 9वीं गेंद पर ही रोहित शर्मा एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
क्रीज़ पर आए कप्तान विराट कोहली भी एक रन बनाकर आउट हो गए. इसी क्रम में केएल राहुल, दिनेश कार्तिक भी ज़्यादा देर तक मैदान पर अपने पैर नहीं ज़मा पाए और पवेलियन लौट गए.

इमेज स्रोत, Reuters
न्यूज़ीलैंड के सामने लड़खड़ाती टीम इंडिया के इस हाल को देखकर भारतीय फैंस की निराशा सोशल मीडिया पर नज़र आ रही है.
पढ़िए सोशल मीडिया पर किसने क्या लिखा?
मैच के दौरान कैमरे पवेलियन में महेंद्र सिंह धोनी की तरफ़ भी गए. धोनी अपने बैट को चूमते या धागा जैसा कुछ काटते हुए दिखे.
सोशल मीडिया पर लोगों की नाराज़गी इस बात पर भी रही कि आख़िर धोनी को क्यों नहीं पहले भेजा जा रहा.
क्रिकेट विशेषज्ञ हर्षा भोगले ने धोनी के बारे में ट्वीट किया, ''धोनी? चोटिल? नहीं तो उन्हें यहां पर होना चाहिए था.'' दरअसल दिनेश कार्तिक के आउट होने के बाद धोनी को बल्लेबाज़ी के लिए आना था लेकिन उनकी जगह हार्दिक पंड्या मैदान में आ गए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसके जवाब में श्रीलंका क्रिकेट से जड़े डेनियल एलेक्ज़ेंडर ने लिखा है, ''धोनी हमेशा की तरह बड़े स्कोर का पीछा करते हुए छिप रहे हैं. वो बस तभी सामने आते हैं जब जीतने के लिए थोड़े से रन चाहिए.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने ट्वीट किया है, ''विराट ने धोनी से पहले हार्दिक को भेजने का फ़ैसला क्यों किया? मेरे ख्याल से विराट के सामने दो विकल्प थे- अटैक करना या डिफेंस करना. और विराट ऐसे हालात में हमेशा अटैक करना ही चुनते हैं. इसलिए धोनी से पहले पंड्या आए हैं.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
क्रिकेट पंडित नामक एक ट्विटर हैंडल ने विराट कोहली की एक तस्वीर ट्वीट की है और लिखा है कि विराट ड्रेसिंग रूम में भारतीय बल्लेबाज़ों को ढूंढ रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 4
बाबू भैया नामक एक ट्विटर हैंडल से धोनी के ड्रेसिंग रूम में बैठे एक तस्वीर ट्वीट की है, साथ ही लिखा है ''भूखे धोनी पवेलियन में बल्ले को खा रहे हैं ताकि बल्लेबाज़ी करते हुए वो बॉल ना खाएं.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 5
एक ट्विटर यूज़र ने लिखा- अब इज्ज़त धोनी ही बचा सकते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 6

इमेज स्रोत, AFP
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)