डाउन सिंड्रोम वाली ये लड़की कैसे होती जा रही है फ़ेमस

इमेज स्रोत, DAVID PD HYDE/Gucci
18 साल की एली गोल्डस्टीन बेहद महत्वाकांक्षी हैं.
पूर्वी लंदन की ये नौजवान मॉडल कहती हैं, "मैं मशहूर होना चाहती हूं."
लेकिन एक एक्स्ट्रा क्रोमोज़ोम (गुणसूत्र) उनके सपनों की राह में दीवार नहीं बन सकता.
डाउन सिंड्रोम से पीड़ित एली दुनिया की पहली ऐसी मॉडल बन गई हैं जिन्हें वोग मैगज़ीन में जगह मिली है.
'गुच्ची ब्यूटी' ने अपने मसकारा के एड कैम्पेन के लिए उन्हें खोजा और वोग इटली ने उन्हें पब्लिश किया है.

इमेज स्रोत, DAVID PD HYDE/Gucci
एली की मम्मी वोन्ने को इस ऑफ़र के बारे में सबसे पहले पहले फोन आया था.
"हमारे लिए इस पर यकीन करना मुश्किल था कि इतने बड़े ब्रैंड ने एली को चुना था. वो हमेशा से मशहूर होना चाहती थी. वो हमेशा से एक इंटरटेनर रही है."
एली की तस्वीर वाली इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर हज़ारो लोगों ने कमेंट्स किए.
एली बताती हैं, "इतने लाइक्स मिले कि मैं तो बावली ही हो जाती."
"उनमें से एक कॉमेंट मुझे पसंद आया. वो ये था कि मैं सचमुच बहुत क्यूट हूं और तुम्हारे आईब्रोज़ से मुझे जलन हो रही है."
इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट Instagram समाप्त
एली गोल्डस्टीन साल 2017 से ही मॉडलिंग एजेंसी ज़ेबीडी मैनेजमेंट के साथ काम कर रही है.
ये मॉडलिंग एजेंसी हाशिये पर छूट गए लोगों की मीडिया में भागीदारी बढ़ाने के लिए काम करती है. चाहे वे स्पेशल नीड्स वाले लोग ही क्यों न हो.
एली की दोस्त ने इस एजेंसी का कोई एड टीवी पर देखा और इसके बाद उन्हें मॉडलिंग के लिए मना लिया.
लेकिन इसके साथ ही ये सवाल उठता है कि क्या आम लोग इस बदलाव के लिए तैयार हैं?

इमेज स्रोत, Ellie Goldstein
वोन्ने गोल्डस्टीन कहती हैं कि ये तो एक दिन होना ही था.
"हमें जो प्रतिक्रिया मिली है, उससे ये पता चलता है कि दुनिया इस बदलाव के लिए तैयार है. जो चीज़ें चल रही हैं, उनके अलावा हमें और सकारात्मकता की ज़रूरत है."
लेकिन पैरिस में साइलेंट मॉडल्स एजेंसी के विंसेंट पीटर का कहना है कि उन्हें स्पेशल नीड्स वाले मॉडल्स की तरफ़ कोई रिक्वेस्ट नहीं मिला है.

इमेज स्रोत, Ellie Goldstein
"मुमकिन है कि गर्मियों की छुट्टी के बाद, अगले फ़ैशन वीक में लोग आएं लेकिन सच कहूं तो फिलहाल हमारे पास कोई नहीं आया है."
एक तरफ़ जहां फ़ैशन इंडस्ट्री अपने अगले कदम के बारे में सोच रहा है, वहीं एली गोल्डस्टीन अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर आशान्वित हैं.
अगले प्रोजेक्ट के लिए वो खुद को कहां देखती हैं? इस सवाल पर चहकते हुए एली कहती हैं, "लुइस वुइटन! शैनेल!"
"मैं दुनिया के सभी मैगज़ींस के फ्रंट पेज पर आना चाहती हूं."
(बीबीसी रूसी सेवा की एलीना इसाचेंका के इनपुट्स इस लेख में शामिल हैं.)
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)






















