सेक्स को लेकर हैं परेशान? जानें ये चार बातें

युवा जोड़ी
प्रकाशित

सेक्स के बारे में घबराहट भी सेक्स के दौरान दर्द की एक वजह हो सकती है.

एक नए शोध से पता चला है कि हर दस में से एक महिला सेक्स के दौरान दर्द अनुभव करती है.

रॉयल कॉलेज ऑफ़ ऑब्सटेट्रीशियंस और गॉयनोकोलोजिस्ट्स की एडी मोरिस कहते हैं, "ये आपको जीवन में अहम सुधार करने का वक़्त है."

उन्होंने बीबीसी न्यूज़बीट को बताया, "ये चिंता और घबहराहट के बढ़ने का एक कारण हो सकता है."

16-24 वर्ष की वो युवतियां जो पहली बार सेक्स का अनुभव करने जा रहीं हो और इसे लेकर चिंतित हों उन्हें वो ये सलाह देते हैं-

1. बात करें

युवा जोड़ी

सेक्स पीड़ादायक हो सकता है यदि दोनों पार्टनर की सेक्स को लेकर अलग-अलग उम्मीदें हों, पसंद और नापसंद अलग-अलग हो.

एडी मोरिस कहते हैं कि अपने सहभागी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ाव अहम है क्योंकि आप चीज़ों के बारे में बात कर सकते हैं.

"खुलापन, सेक्स के बारे में बातचीत, पूरा समय लेना और नज़दीकी को एंजॉय करना मददगार हो सकता है."

4. निरोध के बारे में चर्चा

युवा जोड़ी

यौन संक्रामक रोग या गर्भवती होने के लेकर चिंता पहली बार सेक्स को लेकर आपको चिंतित कर सकती है.

और सिर्फ़ लड़कियां ही इन बातों को लेकर परेशान नहीं होती हैं.

एडी सलाह देते हैं कि इस बारे में भी बात की जाए कि दोनों के लिए क्या सबसे बेहतर है.

"जो कंट्रासेप्शन आप दोनों इस्तेमाल करने जा रहे हैं उसे लेकर आश्वस्त हों और कंडोम का इस्तेमाल करें. कहना आसान है, लेकिन फिर भी आप रिलेक्स रहकर सेक्स को ज़्यादा एंजॉय करोगे."

3. चिंता से बचें

युवा जोड़ी

"यदि पीड़ादायक सेक्स सिर्फ़ एक या दो बार होता है तो ये चिंता की बात नहीं है, ख़ासकर अगर अनुभव बेहतर हो रहा हो तो."

मेडिकल सलाह लें

डॉक्टर और मरीज़

"यदि सेक्स के दौरान पीड़ा बरक़रार रहती है तो मेडिकल परामर्श लेना अहम है ताकि आप सुनिश्चित हो सकें कि कहीं दर्द की वजह कुछ और तो नहीं है."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)