'भारत को यूरेनियम देगा ऑस्ट्रेलिया'

प्रकाशित

ऑस्ट्रेलिया की सत्तारुढ़ लेबर पार्टी ने परमाणु प्रसार पर एक लंबी बहस के बाद भारत को यूरेनियम निर्यात करने वाले अपने दीर्घकालिक प्रतिबंध को खत्म करने का फैसला किया है.

इस नीतिगत मसले पर ये निर्णय पार्टी की राष्ट्रीय नीति अधिवेशन में मामूली बहुमत से लिया गया.

हालांकि ऑस्ट्रेलिया पहले से चीन, जापान, ताइवान और अमरीका को यूरेनियम देता रहा है लेकिन उसने भारत को इस सूची से बाहर कर रखा था.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को इस सूची से बाहर इसलिए रखा था क्योंकि भारत ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर नहीं किया था. ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री ने नीतिगत बदलाव वाले इस कदम को भारत के हित में बताया है.