रविवार, 01 फ़रवरी, 2009 को 17:08 GMT तक के समाचार
महाराष्ट्र के गढ़ चिरौली ज़िले में नक्सलवादियों की गोलीबारी में 15 पुलिसकर्मी मारे गए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने इलाक़े के पुलिस अधिकारियों के हवाले से यह ख़बर दी है.
पुलिस के मुताबिक़ ज़िले के मड़केगाँव में नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया. वे पुलिस के गश्ती दल का इंतज़ार कर रहे थे.
नक्सलियों ने पुलिसवालों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें मौक़े पर ही 15 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई.
पुलिस का कहना है कि मारे गए सभी पुलिसकर्मियों के शव बरामद कर लिए गए हैं.
अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली है कि गोलीबारी में पुलिसकर्मी या नक्सली घायल हुए हैं या नहीं. पुलिस की एक टीम मौक़े पर पहुँच गई है.