गुरुवार, 18 दिसंबर, 2008 को 02:07 GMT तक के समाचार
रामदत्त त्रिपाठी
बीबीसी संवाददाता, लखनऊ
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पुलिस ने एक नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य के ख़िलाफ़ एक दलित छात्रा के बाल ज़बरदस्ती कटवाने के आरोप में मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने दलित प्रताड़ना विरोधी क़ानून के तहत भी मामला दर्ज किया है.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ब्रृजलाल ने रिपोर्टरों को बताया कि छात्रा बिंदू के लंबे बाल थे और वह उन्हें खुला रखा करती थी.
पुलिस का कहना है कि कॉलेज के अधिकारियों ने इस पर आपत्ति की और बताया कि यह कॉलेज के नियमों के ख़िलाफ़ है.
पुलिस के अनुसार कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि बिंदू ने नियमों का पालन करने से इनकार कर दिया.
अधिकारियों का कहना है कि बिंदू ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि कॉलेज के अधिकारियों ने उनकी इच्छा के विरुद्ध उनके बाल ज़बरदस्ती काट दिए.
बृजलाल का कहना है कि पुलिस प्राचार्य गिरिजा कौशिक को गिरफ़्तार करने की कोशिश कर रही है.
उत्तरप्रदेश में इससे पहले भी दलितों को प्रताड़ित किए जाने की ख़बरें आती रही हैं.