http://www.bbcchindi.com

सोमवार, 08 दिसंबर, 2008 को 03:23 GMT तक के समाचार

दिल्ली की मतगणना

दिल्ली में 70 सीटों वाली विधानसभा की 69 सीटों के लिए चुनाव हुआ है. इन चुनावों में लगभग 60 फ़ीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

दिल्ली में पिछले दस साल से कांग्रेस की सरकार है और मुख्यमंत्री शीला दीक्षित विकास के नाम पर एक बार फिर सत्ता में आने की कोशिश कर रही हैं.

वहीं भाजपा महंगाई और चरमपंथ जैसे मुद्दों को लेकर मतदाता से कांग्रेस को हराने की अपील कर रही है.

दिल्ली चुनावों के रुझान और परिणाम

भाजपा ने वरिष्ठ नेता और सांसद विजय कुमार मल्होत्रा को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रुप में पेश किया है.

वैसे तो दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुक़ाबला होता रहा है लेकिन माना जा रहा है कि इस बार बहुजन समाज पार्टी दोनों ही दलों के समीकरणों को प्रभावित करेगी.

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के लिए यह चुनाव बहुत अहम होंगे क्योंकि वो तीसरी बार कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने की उम्मीद कर रही हैं.

विश्लेषक मान रहे हैं कि पिछले तीन दिन से मुंबई में जारी चरमपंथी हमलों का असर भी चुनाव पर पड़ सकता है.