शुक्रवार, 26 सितंबर, 2008 को 10:08 GMT तक के समाचार
पाकिस्तान में अधिकारियों का कहना है कि देश के पूर्वी पंजाब के हासिलपुर स्टेशन के क़रीब एक ट्रेन में विस्फोट से छह लोग मारे गए हैं और 20 अन्य घायल हुए हैं.
बहावलपुर से बहावलनगर जा रही यह रेलगाड़ी विस्फोट के बाद पटरी से उतर गई.
रिपोर्टों के अनुसार बम रेल की पटरी पर रखा हुआ था.
पाकिस्तान में पिछले कुछ समय में हिंसा की घटनाओं में बढ़ौतरी देखने में आई है.
लेकिन संवाददाताओं का कहना है कि पंजाब में माहौल आमतौर पर शांतिपूर्ण रहता है और लंबे समय के बाद इस प्रांत में इस तरह का हमला हुआ है.
पाकिस्तान रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार घायलों को अस्पताल पहुँचा दिया गया है.
प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी ने हमले की भर्त्सना की है.
अब तक किसी गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.