http://www.bbcchindi.com

शुक्रवार, 29 अगस्त, 2008 को 21:38 GMT तक के समाचार

सैन्य कार्रवाई में कई चरमपंथी मारे गए

पाकिस्तानी सेना का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान से सटे इलाक़ों में तालेबान के संदिग्ध ठिकानों पर हुए हमले में बीस से ज़्यादा चरमपंथी मारे गए हैं.

पाकिस्तानी सेना ने चरमपंथियों के ख़िलाफ़ हमले में युद्धक विमानों और हेलिकॉप्टरों का सहारा लिया.

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई में चरमपंथियों के दो वरिष्ठ कमांडर भी मारे गए हैं.

पाकिस्तानी सेना ने इसी महीने स्वात घाटी में चरमपंथी ठिकानों पर हमले तेज़ किए हैं.

अमरीका ने कहा था कि इस इलाक़े से चरमपंथी अफ़ग़ानिस्तान में घुस कर हमले करते हैं.

इससे पहले बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने 47 तालेबान समर्थक चरमपंथियों का मारने का दावा किया था.

सेना के एक प्रवक्ता ने बीबीसी से कहा था कि बाजौर प्रांत में हेलीकॉप्टर से किए गए एक हमले में 37 चरमपंथी मारे गए हैं. हालांकि इस संख्या की स्वतंत्र रुप से पुष्टि नहीं हो पाई है क्योंकि स्थानीय लोगों ने बीबीसी को बताया कि इस घटना में पांच स्थानीय लोग भी मारे गए हैं.