http://www.bbcchindi.com

सोमवार, 18 अगस्त, 2008 को 11:56 GMT तक के समाचार

मुशर्रफ़ के भाषण का ऑडियो

पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम संदेश में अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की है.

--------------------------------------

मुशर्रफ़ के भाषण के अंश

इस्तीफ़े पर पाकिस्तानी लोगों की प्रतिक्रिया

----------------------------------------

अपनी इस घोषणा के साथ परवेज़ मुशर्रफ़ ने पिछले कई दिनों से चली आ रहीं अटकलों को खत्म किया.

देश को सीधे संबोधित करते हुए परवेज़ मुशर्रफ़ ने स्पष्ट किया कि उनका फ़ैसला देश हित में लिया गया है.

उन्होंने कहा कि देश के लिए लड़ते हुए उन्होंने अपनी जान को बार-बार दाँव पर लगाया और कहा कि उनके प्रतिद्वंदी उन पर ग़लत आरोप लगाते रहे हैं.

परवेज़ मुशर्रफ़ ने कहा," गठबंधन सरकार मुझे एक समस्या मानती रही और मेरे खिलाफ़ महाअभियोग चलाना चाहती थी. "

राष्ट्रपति का कहना था कि उनके खिलाफ़ मामला दर्ज करना तो संसद का अधिकार है पर साथ ही कहा कि उनके खिलाफ़ एक भी आरोप साबित नहीं हो सकता.