बुधवार, 04 जून, 2008 को 12:25 GMT तक के समाचार
महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले में गढकरी ऑडिटोरियम के परिसर में धमाका हुआ है.
इस धमाके मे पाँच लोगों के घायल होने की ख़बर. परिसर के आस-पास का इलाक़े की नाक़ेबंदी कर दी गई है.
ऑडिटोरियम में मौजूद लोगों को अभी बाहर आने नहीं दिया जा रहा है.
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री आरआर पाटिल कुछ देर पर इलाक़े का दौरा करेंगे.
महाराष्ट्र में वर्ष 2006 में मालेगांव शहर में एक मस्जिद के पास तीन धमाके हुए थी जिनमें कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई थी.
मुंबई में वर्ष 2006 में ही लोकल ट्रेनों पर ज़बरदस्त धमाके हुए थे जिसमें 187 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हुए थे.
अभी पिछले महीने ही जयपुर में धमाके हुए थे जिसमें 63 लोगों की जान चली गई थी.