http://www.bbcchindi.com

रविवार, 25 मई, 2008 को 08:22 GMT तक के समाचार

कर्नाटक चुनाव के ताज़ा परिणाम

कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के लिए हुए मतदान की मतगणना का काम रविवार सुबह से शुरू हो चुका है और शुरुआती रुझान आने लगे हैं.

अभी तक मिल रहे रुझानों में भारतीय जनता पार्टी सबसे ज़्यादा सीटों पर बढ़त लेकर आगे चल रही है.

हालांकि केवल रुझानों के आधार पर नहीं कहा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत हासिल कर सकेगी.

ताज़ा रुझानों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

राज्य विधानसभा के लिए प्रमुख रूप से तीन दल मैदान में हैं. भाजपा, कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर).

जहाँ कांग्रेस के कुछ दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है वहीं जनता दल (सेक्युलर) को भी नुकसान होता नज़र आ रहा है.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री धरम सिंह भी 70 वोटों से अपना चुनाव हार गए हैं.

परिणाम जैसे-जैसे साफ़ हो रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी के खेमे में जश्न का माहौल और प्रभावी होता जा रहा है.