http://www.bbcchindi.com

शुक्रवार, 23 मई, 2008 को 16:27 GMT तक के समाचार

श्रीलंका में 16 लोग मारे गए

श्रीलंका में तमिल विद्रोहियों ने कहा है कि उत्तरी क्षेत्र में सुरक्षा बलों के एक हमले में कम से कम 16 आम लोग मारे गए हैं.

तमिल विद्रोहियों का कहना है कि ये 16 लोग उस समय मारे गए जब उनका वाहन सड़क पर रखी एक बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया.

विद्रोहियों के अनुसार यह बारूदी सुरंग श्रीलंका के सुरक्षा बलों ने किलिनोच्ची ज़िले में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाक़े में बिछाई थी.

विद्रोहियों ने यह भी कहा है कि एक अन्य घटना में जाफ़ना प्रायद्वीप में श्रीलंका वायु सेना ने एक छापा मारा है जिसमें दो आम लोग मारे गए.

उधर श्रीलंका सेना के एक प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय नानायक्कारा ने कहा है कि सुरक्षा बलों का इनमें से किसी भी घटना में कोई हाथ नहीं रहा है.