http://www.bbcchindi.com

बुधवार, 19 मार्च, 2008 को 04:03 GMT तक के समाचार

तिब्बतियों का संघर्ष - वीडियो में

भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में रह रहे तिब्बतियों के निर्वासित धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा है कि तिब्बत में चल रही हिंसा बंद होनी चाहिए.

उन्होंने चीन की सरकार के उन आरोपों को ख़ारिज किया जिनके अनुसार उन्हें ल्हासा में चल रही हिंसा के लिए दोषी ठहराया गया है. उनका कहना है कि तिब्बतियों को चीनी लोगों के साथ मिलकर रहना चाहिए.

मंगलवार को चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने तिब्बत के निर्वासित धर्मगुरु दलाई लामा और उनके गुट को तिब्बत की राजधानी ल्हासा में हाल में हुई हिंसा को उकसाने का आरोप लगाया था.

चीनी आरोप,दलाई लामा का जवाब:वीडियो देखिए

जियाबाओ ने तिब्बत में हुई हिंसा को 'सांस्कृतिक जनसंहार' बताने वाले दलाई लामा के बयान को 'झूठ' क़रार दिया था.

तिब्बत की स्थिति पर सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक अनौपचारिक बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने चीन और तिब्बत में चीन विरोधी प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वहाँ हिंसा को तुरंत रोका जाए.