http://www.bbcchindi.com

सोमवार, 31 दिसंबर, 2007 को 11:36 GMT तक के समाचार

बेनज़ीर भुट्टो के आख़िरी क्षणों का नया वीडियो

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो के आख़िरी क्षणों का नया वीडियो जारी किया गया है. ये वीडियो चैनल फ़ोर के सौजन्य से मिला है.

बेनज़ीर के आख़िरी क्षणों का वीडियो

बेनज़ीर भुट्टो की 27 गुरुवार 2007 को हत्या कर दी गई थी. लेकिन उनकी मौत कैसी हुई इसे लेकर विवाद चल रहा है.

बेनज़ीर समर्थकों का कहना है कि उनकी नेता की मौत गोली लगने से हुई.

लेकिन पाकिस्तान की सरकार का तर्क है कि बेनज़ीर को ना तो गोली लगी और ना ही बम के छर्रे.

इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने प्रस्ताव रखा था कि अगर बेनज़ीर भुट्टो का परिवार और पार्टी चाहेगी तो सरकार उनका शव क़ब्र से निकालने को भी तैयार है ताकि उनका पोस्टमार्टम किया जा सके. लेकिन बेनज़ीर के पति आसिफ़ अली ज़रदारी ने शव निकालने की बात से इनकार कर दिया है.