http://www.bbcchindi.com

शुक्रवार, 14 दिसंबर, 2007 को 11:06 GMT तक के समाचार

भारत ने किया मिसाइल का परीक्षण

भारत ने शुक्रवार को ज़मीन से आसमान में मार करने वाली कम दूरी की आकाश मिसाइल का सफल परीक्षण किया है.

भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि दो दिनों ये आकाश मिसाइल का दूसरा सफल परीक्षण है.

पूरी तरह भारत में बनी इस मिसाइल को उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर से 200 किलोमीटर उत्तर में स्थित चांदीपुर से प्रक्षेपित किया गया.

मिसाइल परीक्षणों की सूचना दी जाएगी

समाचार एजेंसियों के अनुसार 700 किलोग्राम के वज़न वाली ये मिसाइल 27 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है.

ये 55 किलोग्राम की विस्फोटक सामग्री ले जाने में सक्षम है.

महत्वपूर्ण है कि ये परीक्षण तब किए गए हैं जब भारत ने घोषणा की है कि उसकी 6000 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली मिसाइल बनाने की योजना है.