रविवार, 09 दिसंबर, 2007 को 21:23 GMT तक के समाचार
डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली आ रही ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस रेलगाड़ी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. लगभग सौ यात्री घायल हैं और कई अभी भी फँसे हुए हैं.
ताज़ा जानकारी के मुताबिक रविवार रात लगभग सवा ग्यारह बजे ब्रह्मपुत्र मेल की सात बोगियाँ पटरी से उतर गईं.
आरंभिक सूचनाओं के मुताबिक लगभग सौ यात्री घायल हुए हैं जिनमें से दस की हालत गंभीर बताई जाती है.
कई यात्री अभी भी दुर्घटनाग्रस्त बोगियों में फँसे हुए हैं. दुर्घटना के कुछ घंटों बाद रेलवे का राहत और बचाव दल वहाँ पहुँचा है.
लोगों को निकालने में स्थानीय लोग मदद कर रहे हैं. दुर्घटना के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे.
घायलों में अधिकतर केंद्रीय अर्धसैनिक बल (सीआरपीएफ़) के जवान हैं.
दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.