गुरुवार, 22 नवंबर, 2007 को 19:00 GMT तक के समाचार
भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.
इस सूची के 57 उम्मीदवारों में 17 ऐसे उम्मीदवार हैं जो विधायक हैं. सूची में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का नाम शामिल नहीं है.
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद यह सूची जारी की गई. बैठक में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी मौजूद थे.
उम्मीदवारों में पार्टी के प्रदेश प्रमुख जय राम ठाकुर का नाम भी है चच्योट से चुनाव लड़ेंगे. ठाकुर विधायक भी है.
दूसरे चरण के मतदान 19 दिसंबर को होने हैं जिसमें 65 सीटों पर उम्मीदवारों के भाग्य का फ़ैसला होना है.
इससे पहले किन्नौर, भरमौर और लाहौल स्पीती में 14 नवंबर को चुनाव हुए हैं.