http://www.bbcchindi.com

रविवार, 16 सितंबर, 2007 को 03:25 GMT तक के समाचार

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का ऑपरेशन

भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की शनिवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्रॉस्टेट ग्रंथि के लिए सर्जरी की गई.

प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार संजय बारू ने बताया, '' प्रॉस्टेट ग्रंथि के उपचार के लिए उनका ऑपरेशन किया गया. प्रधानमंत्री सर्जरी के बाद एम्स में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं.''

मनमोहन सिंह को शनिवार सुबह 6 बजे एम्स में भर्ती किया गया और उनकी सर्जरी सुबह 9 बजे तक चली.

संजय बारू ने बताया कि प्रधानमंत्री अगले दो दिन एम्स में आराम करेंगे और सोमवार की सुबह तक घर लौटेंगे.

प्रधानमंत्री की शल्य चिकित्सा एम्स के यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एन पी गुप्ता के नेतृत्व में डाक्टरों के एक दल ने की.