http://www.bbcchindi.com

रविवार, 19 अगस्त, 2007 को 13:36 GMT तक के समाचार

एनडी तिवारी बने आंध्र के राज्यपाल

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

इस समय उड़ीसा के राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर को कर्नाटक और मुरलीधर चंद्रकांत भंडारे को उड़ीसा का राज्यपाल बनाया गया है.

अरुणाचल प्रदेश के मौजूदा राज्यपाल शैलेंद्र कुमार सिंह को राजस्थान का नया राज्यपाल बनाया गया है.

राष्ट्रपति बनने से पहले प्रतिभा पाटिल राजस्थान की राज्यपाल थीं. इनके अलावा नगालैंड के मौजूदा राज्यपाल के शंकरनारायणन को अरुणाचल प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

उत्तराखंड के राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का स्थानान्तरण कर दिया गया है. उन्हें अब सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है.

इसी तरह मेघालय के राज्यपाल बीएल जोशी को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है.