मंगलवार, 10 जुलाई, 2007 को 12:23 GMT तक के समाचार
पाकिस्तान के इस्लामाबाद मे लाल मस्जिद परिसर में सैन्य कार्रवाई जारी है और अब तक कई जानें जा चुकी हैं.
सेना का कहना है कि मस्जिद में चरमपंथी छिपे हुए हैं और उन्होंने कुछ नागरिकों को बंधक भी बना रखा है.
कई लोग बाहर निकल चुके हैं और घायलों को अस्पताल पहुँचाया जा रहा है.
सैन्य सूत्रों का कहना है कि मस्जिद के प्रबंधक ग़ाज़ी अब्दुल रशीद मस्जिद में ही किसी तहख़ाने में छिपे हुए हैं.
मस्जिद की बिजली और पानी की सप्लाई काट दी गई है. बताया जा रहा है कि वहाँ खाने की भी कमी होने लगी है.
बीबीसी संवाददाता का कहना है कि सरकार लाल मस्जिद के अंदर मौजूद लोगों पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश कर रही है.