http://www.bbcchindi.com

सोमवार, 11 जून, 2007 को 21:08 GMT तक के समाचार

ट्रेन पटरी से उतरी, कई घायल

हावड़ा-नागरकोइल सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस की कई बोगियाँ सोमवार रात विशाखापत्तनम से 20 किलोमीटर दूर पटरी से उतर गईं.

विशाखापत्तनम स्थित रेलवे सहायता केंद्र का कहना है कि इस दुर्घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई का कहना है कि इस ट्रेन के 14 डब्बे पटरी से उतर गए थे जिसके कारण कम से कम 100 लोग घायल हो गए हैं.

घायलों को विशाखापत्तनम के किंग जॉर्ज और रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये दुर्घटना सोमवार की रात हुई. अंधेरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में परेशानी पेश आ रही है.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ऐसा लगता है कि तकनीकी ख़राबी के कारण कुछ बोगियाँ पटरी से उतर गईं.

हालांकि इस दौरान ट्रेन धीमी गति से ही चल रही थी.