http://www.bbcchindi.com

शुक्रवार, 01 जून, 2007 को 04:23 GMT तक के समाचार

अल्ताफ़ हुसैन
बीबीसी संवाददाता, श्रीनगर

बारूदी सुरंग फटने से कुछ सैनिक घायल

भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सेना के काफ़िले को निशाना बना कर किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में कुछ सैनिक घायल हुए हैं.

हादसा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ जब सेना का काफ़िला एक कन्वेंट स्कूल के आगे से गुजर रहा था.

विस्फोटक सड़क किनारे छिपा कर रखे गए थे जिसमें रिमोट कंट्रोल के ज़रिए विस्फोट किया गया.

सेना के प्रवक्ता एके माथुर ने बताया है कि विस्फोट में आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया.

उन्होंने कहा कि विस्फोट में किसी सैनिक की मौत नहीं हुई लेकिन ये नहीं बताया कि इस घटना में कितने सैनिक घायल हुए हैं.

जहाँ विस्फोट हुआ, उस जगह पर गड्ढा बन गया. विस्फोट में जवानों को ले जा रही एक बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.