गुरुवार, 26 अप्रैल, 2007 को 18:55 GMT तक के समाचार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के पाँचवें चरण के लिए हो रहा चुनाव प्रचार गुरुवार की शाम को समाप्त हो गया है.
इस चरण में 58 सीटों के लिए 28 अप्रैल को मतदान होगा.
महत्व के हिसाब से पाँचवें चरण के मतदान पर सबसे ज़्यादा लोगों की निगाहें टिकी हैं क्योंकि इसमें राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के क्षेत्र आते हैं.
जहाँ एक ओर रायबरेली और अमेठी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र हैं वहीं राज्य की राजधानी लखनऊ से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सांसद हैं.
ये सभी कद्दावर नेता अपने क्षेत्र के मतदाताओं से रूबरू होकर वोट माँग चुके हैं.
पाँचवें चरण में रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, लखनऊ, उन्नाव, भगवंतनगर और प्रतापगढ़ सहित कई ज़िलों में विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे.
राज्य में सात चरणों में मतदान हो रहा है और परिणाम 11 मई को घोषित होंगे.