भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में हुई एक रेल दुर्घटना में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं और 12 लोग घायल हुए हैं.
दुर्घटना थिरुमातपुर के कांचीपुरम गाँव के पास तब हुई जब एक ट्रेन मिनीबस से जा टकराई.
कांचीपुरम राजधानी चेन्नई से करीब 90 किलोमीटर दूर है.
मिनीबस में स्थानीय सरकारी अधिकारी सवार थे और ये लोग तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.करुणानिधी से मिलने चेन्नई जा रहे थे.
दुर्घटना एक ऐसी रेलवे क्रॉसिंग पर हुई जहाँ उसके संचालन के लिए कोई तैनात होता है.
एक स्थानीय अधिकारी ने कहा है कि ट्रेन करीब एक किलोमीटर तक बस को घसीटते हुए ले गई.
दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा है कि सात लोगों की स्थिति गंभीर है.