http://www.bbcchindi.com

रविवार, 08 अप्रैल, 2007 को 07:02 GMT तक के समाचार

मणिकांत ठाकुर
बीबीसी संवाददाता, पटना

नक्सली हमले में दो जवान मारे गए

बिहार में झाझा और जसीडीह के बीच हावड़ा-मोकामा पैसेंजर ट्रेन पर नक्सलियों के एक दल ने घात लगा कर हमला किया है जिसमें रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ़) के दो जवान मारे गए.

रविवार सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच घोरपारन स्टेशन के निकट यह घटना हुई.

नक्सलियों ने ट्रेन में सवार आसनसोल डिवीजन के आरपीफ़ जवानों पर पहले मिर्ची पाउडर फेंका और फिर कई राउंड गोलियाँ चलाईं.

इस हमले में दो आरपीएफ़ जवान घटनास्थल पर ही मारे गए और तीन अन्य घालय हो गए.

नक्सलियों ने आरपीएफ़ के इन जवानों से एक एसएलआर, दो कार्बाईन और दो पिस्तौल भी छीन लिया.

जमुई के पुलिस अधिकारी ए अंबेडकर ने बताया कि नक्सलियों ने ये हमला सिर्फ उस डिब्बे पर किया जिस पर आरपीएफ के जवान सवार थे.

यात्री डिब्बों पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ और किसी भी यात्री के हताहत होने की ख़बर नही है.

बिहार से सटे झारखंड में माओवादी विद्रोही रेलगाड़ियों को निशाना बनाते रहे हैं.