गुरुवार, 05 अप्रैल, 2007 को 10:59 GMT तक के समाचार
हिमाचल प्रदेश पुलिस का कहना है कि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
दलाई लामा राजधानी शिमला से 280 किमी दूर धर्मशाला शहर में रहते हैं.
पुलिस उपमहानिदेशक पीएल ठाकुर ने बीबीसी को बताया कि दलाई लामा की सुरक्षा एहतियात के तौर पर बढाई गई है.
पुलिस का कहना है कि ऐसा उनके जीवन को किसी विशेष ख़तरे के चलते नहीं किया गया है.
प्रदेश पुलिस के साथ ही दलाई लामा के निजी सुरक्षा गार्ड भी हैं.
दलाई लामा ने 1959 में तिब्बत से भाग कर भारत में शरण ली थी.
दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जा चुका है.
तिब्बती धर्मगुरू के कार्यालय ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.