बुधवार, 28 मार्च, 2007 को 06:36 GMT तक के समाचार
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है.
माना जा रहा है कि यह हमला एक वरिष्ठ खुफ़िया अधिकारी को निशाना बनाकर किया गया था. हालांकि वो इस हमले में बच गए हैं.
आत्मघाती हमलावर ने राजधानी के एक प्रमुख भीड़ भरे बाज़ार में किया गया. हमलावर ने खुद को विस्फोटक से उड़ा दिया.
यह विस्फोट दिन के ऐसे वक्त हुआ है जब बाज़ार में ख़ासी भीड़ रहती है.
पिछले कुछ महीनों से राजधानी काबुल से इस तरह की घटनाओं की ख़बर नहीं आ रही थीं और राजधानी शांत थी.
राजधानी में पिछले कुछ दिनों से चरमपंथी हमले फिर शुरु हुए हैं और इस महीने में हुआ यह तीसरा धमाका है.
इससे पहले 14 मार्च और 19 मार्च को भी राजधानी में बम धमाके हुए हैं जिनमें पाँच लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हुए हैं.