http://www.bbcchindi.com

शनिवार, 24 फ़रवरी, 2007 को 05:32 GMT तक के समाचार

पाकिस्तान में धमाका, दो की मौत

पाकिस्तान पुलिस का कहना है कि पंजाब प्रांत में एक बम धमाके में दो लोगों की मौत हो गई है. ये लोग साइकिल पर बम ले जा रहे थे और दुर्घटनावश यह फट गया.

पुलिस का कहना है कि उनकी साइकिल का संतुलन शहर के बाहर एक सड़क अवरोधक पर गड़बड़ा गया.

पुलिस उपअधीक्षक बशीर अहमद का कहना था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि ये दोनों शख्स कहीं बम रखने जा रहे थे या फिर उनकी आत्मघाती हमला करने की योजना थी.

इन दोनों व्यक्तियों की मौत उत्तरी मुल्तान से लगभग 120 किलोमीटर दूर चिचवतनी में हुई.
पिछले कुछ हफ़्तों के दौरान पाकिस्तान में कई आत्मघाती हमले हुए हैं.

इस तरह की ख़बरें हैं कि इन लोगों की योजना शहर में लगनेवाले पशु मेले में बम धमाका करने की थी जिसमें बड़ी संख्या में लोग आते हैं.

पिछले कुछ हफ़्तों के दौरान पाकिस्तान में कई आत्मघाती हमले हुए हैं.