http://www.bbcchindi.com

सोमवार, 19 फ़रवरी, 2007 को 08:40 GMT तक के समाचार

वीडियो: घटनास्थल पर चल रहे राहतकार्य

दिल्ली से अटारी जाने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार की रात पानीपत के पास विस्फोट हुआ है जिसमें कम से कम 66 लोग मारे गए हैं.

मृतकों में बड़ी संख्या में महिलाएँ और बच्चे भी हैं.

घटनास्थल पर राहत कार्य

समझौता एक्सप्रेस में धमाकों के बाद पंजाब और दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों और रेलगाड़ियों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.

भारत में इस घटना की व्यापक निंदा हुई है और कई मंत्रियों ने साज़िश की बात कही है.

उधर पाकिस्तान ने इसे 'आतंकवादी' बताते हुए कहा है कि भारत इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों को सज़ा दिलाए.