गुरुवार, 04 जनवरी, 2007 को 09:11 GMT तक के समाचार
भारत प्रशासित कश्मीर की पुलिस का कहना है कि डोडा ज़िले में हुई एक सड़क दुर्घटना में 13 लोग मारे गए हैं.
स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस दुर्घटना में 50 अन्य घायल भी हुए हैं.
पुलिस के मुताबिक यह यात्री बस किश्तवाड़ से डोडा जा रही थी.
प्रेमनगर के पास चालक के संतुलन खो देने से बस उफनती चेनाब नदी में जा गिरी.
मरने वालों में दो महिलाएँ और एक बच्चा भी शामिल है.
घायलों में 16 की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
घटना के थोड़ी देर बाद राहत और बचाव दल घटनास्थल पर पहुँच गए.