रविवार, 03 दिसंबर, 2006 को 11:54 GMT तक के समाचार
पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले में राज्य सरकार के कृषि भूमि टाटा समूह को कार फ़ैक्ट्री के लिए देने के फ़ैसले के विरोध में प्रदर्शन जारी हैं.
राज्य में मुख्य विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बैनर्जी ने सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल करने की घोषणा की है.
उनका मकसद है कि सरकार को इस परियोजना को बंद करने के लिए मजबूर किया जाए.
प्रदर्शनकारियों ने कुछ जगह पर रेल यातायात में बाधा डाली और कुछ जगह सड़क यातायात भी रोका है.
लेकिन अधिकारियों का कहना है कि रविवार के प्रदर्शनों के दौरान हिंसा होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.
प्रसासन में हुगली में सिंगूर में जनसभा आयोजित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
शनिवार को प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 12 लोग तब घायल हो गए थे जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियाँ बरसाई थीं और आँसू गैस छोड़ी थी.
ये ग्रामीण लोग प्रशासन को उस एक हज़ार एकड़ ज़मीन पर बाड़ लगाने से रोक रहे थे जिसका उसने कार फ़ैक्ट्री के लिए अधिग्राहण किया है.
प्रदर्शनकारियाँ का आरोप है कि उन्हें ज़मीन के लिए पर्याप्त मुआवज़ा नहीं दिया गया.