http://www.bbcchindi.com

रविवार, 29 अक्तूबर, 2006 को 09:27 GMT तक के समाचार

आँगन के पार में महिला शिक्षा पर चर्चा

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ट्रस्ट और बीबीसी हिंदी की साझा प्रस्तुति है आँगन के पार.

एक कार्यक्रम जिसमें ख़ास तौर पर ग्रामीण महिलाओं के सरोकारों, उनके स्वास्थ्य, उनके सशक्तिकरण और एचआईवी-एड्स पर चर्चा होती है.

आँगन के पार की चौथी कड़ी मे चर्चा महिला शिक्षा पर. यूँ तो भारतीय संविधान के अनुसार 14 साल तक के बच्चों के लिए मुफ़्त शिक्षा का प्रावधान है लेकिन क्या इस प्रावधान से शिक्षा की स्थिती कुछ बेहतर हुई है?

आँकड़ों की बात करें तो भारत में केवल 40 प्रतिशत महिलाएँ साक्षर हैं. कोई आश्चर्य नहीं कि महिला शिक्षा की पायदान में सबसे निचले स्तर पर हैं.

आँगन के पार: चौथी कड़ी

इसी विषय पर चर्चा हो रही है इस कड़ी में और ये पड़ताल की कोशिश है कि इतनी मुश्किलों के बावजूद कौन हैं जो अपनी हिम्मत पर आगे बढ रही है.

चर्चा मे शामिल है 14 साल की गुड़िया जो बिहार के गया ज़िले के एक छोटे से गाँव मे रहती है और तमाम मुश्किलो के बावजूद अपनी पढाई कर रही है.

पहले के कार्यक्रम

आँगन के पार: पहली कड़ी

आँगन के पार: दूसरी कड़ी

आँगन के पार: तीसरी कड़ी