http://www.bbcchindi.com

शुक्रवार, 20 अक्तूबर, 2006 को 05:55 GMT तक के समाचार

बस के झील में गिरने से 56 मरे

मध्य प्रदेश के रीवा शहर के निकट गुरुवार को एक बस के झील में गिरने से उस पर सवार 56 लोगों की मौत हो गई.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बी मारिया कुमार ने बताया कि 40 सीटों वाली बस के चालक ने संतुलन खो दिया और यह एक पेड़ से टकराने के बाद झील में गिर गई.

पुलिस को आशंका है कि बस का ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई.

बस में सवार नौ लोग सुरक्षित बाहर आ गए. इनमें से कुछ तो ख़ुद तैर कर किनारे आ गए और कुछ को गोताखोरों ने बचा लिया.

भारत में आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है जिसमें हर साल सैंकड़ों लोगों की जान जाती हैं.

अधिकतर दुर्घटना गाड़ी चलाने में लापरवाही या ख़राब सड़कों के कारण होती है.