गुरुवार, 05 अक्तूबर, 2006 को 08:14 GMT तक के समाचार
पाकिस्तान में पुलिस ने कहा है कि उन्हें राजधानी इस्लामाबाद में संसद भवन के पास एक रॉकेट और एक रॉकेट लाँचर मिला है.
संसद की ओर जाने वाली सड़क को सील कर दिया गया है और बम विशेषज्ञों को बुलाया गया है.
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रॉकेट को निष्क्रिय कर दिया गया है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.
मामले की जाँच जाँच शुरु कर दी गई है.
समाचार एजेंसी रॉयटर को एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए रोक रखा है."
इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ के रावलपिंडी स्थित निवास के पास विस्फोट हुआ था.
इस धमाके में किसी को कोई नुक़सान नहीं पहुँचा था. अधिकारी उस विस्फोट की भी जाँच कर रहे हैं.