गुरुवार, 28 सितंबर, 2006 को 11:53 GMT तक के समाचार
बीबीसी के 'न्यूज़नाइट' कार्यक्रम ने रक्षा अकादमी के लिए एक वरिष्ठ सेना अधिकारी का तैयार किया हुआ दस्तावेज़ देखा है जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई अल क़ायदा को आतंकवाद में मदद कर रही है.
इस पर परवेज़ मुशर्रफ़ ने कहा है कि आईएसआई एक अनुसासित संगठन है और उसने हमेशा वही काम किया है जो सरकार ने उससे करने को कहा है.
इस इंटरव्यू में परवेज़ मुशर्रफ़ ने कई विवादास्पद बातें भी कही हैं, मसलन आईएसआई ने शीत युद्ध समाप्ति ओर सोवियत संघ के विघटन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.