शुक्रवार, 08 सितंबर, 2006 को 21:18 GMT तक के समाचार
आंध्र प्रदेश में पुलिस के अनुसार रॉकेट से चलाए जाने वाले 875 रॉकेट और 25 लॉंचर मिले हैं. पुलिस का कहना है कि ये सब माओवादी विद्रोहियों के अड्डों से बरामद हुए हैं.
आंध्रप्रदेश के पुलिस प्रमुख स्वर्णजीत सेन का कहना था कि ये रॉकेट और लॉंचर महबूबनगर और प्रकासम ज़िलें में मिले हैं.
ये रॉकेट और लॉंचर इन ज़िलों के बीच माओवादियों के ठिकानों तक ले जाए जा रहे थे.
दो लोगों को इस सिलसिले में गिरफ़्तार किया गया है.
पुलिस का कहना है कि उसे बारूदी सुरंग बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली कुछ सामग्री भी मिली है.
पूरे राज्य में सुरक्षा सेवाओं को सतर्क रहने के लिए कहा गया है.
पिछले लगभग दो दशकों में माओवादियों और पुलिस के बीच हुई हिंसा में छह हज़ार लोग मारे जा चुके हैं.