http://www.bbcchindi.com

रविवार, 06 अगस्त, 2006 को 09:29 GMT तक के समाचार

पाकिस्तान में पुल टूटने से 40 मरे

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम मरदान शहर में भारी बारिश के कारण एक पुल टूटने से 40 लोगों की मौत हो गई है.

यह पुल उस समय टूटा जब सौ से अधिक लोग बाढ़ के पानी से भरी हुई नदी को देखने पुल के ऊपर खड़े हो गए थे.

अधिकारियों का कहना है कि सेना और स्थानीय लोग राहत कार्य में लगे हुए हैं और अभी भी कई लोग लापता हैं.

पाकिस्तान में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है जिसके कारण भूस्खलन की भी कई घटनाएं सामने आई हैं. इन घटनाओं के कारण भारी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं और कई मौतें भी हुई हैं.

मदरान शहर इस्लामाबाद से क़रीब सौ किलोमीटर दूर स्थित है जहां पुल टूटने की घटना शनिवार देर शाम हुई है. यह पुल दस मीटर ऊंचा था.

पुल टूटने के बाद से लापता लोगों के परिजन रात को ही जमा हो गए थे और अब वो धीरे धीरे घरों को लौट रहे हैं.