रविवार, 06 अगस्त, 2006 को 16:08 GMT तक के समाचार
भारत के राज्य झारखंड में पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि तसरा इलाक़े में एक खदान के धँसने से दो लोगों की मौत हो गई है.
अधिकारियों के मुताबिक इस खदान में पिछले एक साल से खनन नहीं हो रहा था.
जिन दो लोगों की मौत हुई है वे खदान से कोयला चुराने के लिए आए थे.
अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक खदान में अभी पाँच लोग फसे हुए हैं. ये खदान धनबाद शहर से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर है.
ये घटना शनिवार को हुई थी लेकिन पुलिस को दोनों लोगों की लाश रविवार को मिली है.
पाँच दिन पहले ही झारखंड-पश्चिम बंगाल राज्य की सीमा पर स्थित एक कोयला खदान में भी दुर्घटाना हुई है.
कई लोग अब भी इस खदान में फसे हुए हैं.
फंसे लोगों का पता लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने अब सेना की मदद माँगी है.
ये खदान वर्ष 1970 में ही बंद घोषित कर दी गई थी लेकिन इसके बावजूद खदान से अवैध खनन जारी था.