गुरुवार, 08 जून, 2006 को 10:49 GMT तक के समाचार
भारत में 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों की शादी क़ानूनन ग़लत है लेकिन इसके बावजूद कई राज्यों में ऐसी शादियां धड़ल्ले से हो रही है.
बीबीसी न्यूज़नाइट की टीम ने राजस्थान में ऐसी ही एक शादी देखी जहां चार साल की एक बच्ची की शादी हो रही थी.
न केवल राजस्थान में बल्कि बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी ऐसी शादियां बहुतायत में होती हैं और इन्हें सामाजिक स्वीकृति मिली होती है.
प्रशासन इन शादियों के ख़िलाफ़ न तो कार्रवाई करता है और न ही लोगों को शिक्षित करने की कोशिश कर रहा है.