शुक्रवार, 26 मई, 2006 को 13:10 GMT तक के समाचार
11 मई और 13 मई 1998. भारत ने दूसरी बार पोखरण में परमाणु परीक्षण किए.
इस परियोजना को कूट नाम दिया गया था बुद्ध मुस्कुराए लेकिन पोखरण से कई किलोमीटर दूर भारत के ही जादूगोड़ा में शायद बुद्ध रोते हैं.
जादूगोड़ा के लोग यूरेनियम खनन से निकलने वाले कचरे के साथ ज़िंदगी बिताने को मजबूर हैं.
भारत को परमाणु शक्ति बनाने की क़ीमत चुकाते इन्हीं लोगों की कहानी सुनिए सुशील झा से.