http://www.bbcchindi.com

शुक्रवार, 19 मई, 2006 को 15:45 GMT तक के समाचार

रामदत्त त्रिपाठी
बीबीसी संवाददाता, लखनऊ

नेपाली माओवादी नेता प्रचंड से बातचीत

नेपाल के माओवादी नेता पुष्पकमल दहाल उर्फ़ प्रचंड ने नेपाल नरेश के अधिकारों में कटौती के बारे में गुरूवार को संसद में पारित प्रस्ताव को अपर्याप्त बताया है.

प्रचंड ने किसी अज्ञात स्थान पर बीबीसी हिंदी के साथ विशेष बातचीत की.

प्रचंड से बातचीत का संक्षिप्त रूप सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

प्रचंड ने संदेह जताया कि सात राजनीतिक दलों का गठजोड़ अमरीका, यूरोपीय संघ और भारत के दबाव में माओवादियों को हाशिये पर डालने की कोशिश कर रहा है.

प्रचंड से पूरी बातचीत सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

उल्लेखनीय है कि नेपाली संसद ने गुरूवार को राजा ज्ञानेंद्र के अधिकारों को अत्यंत सीमित करने वाले प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया था.