रविवार, 07 मई, 2006 को 07:56 GMT तक के समाचार
भारतीय रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता का कहना है कि भारत प्रशासित कश्मीर में चरमपंथी गुट हिज़्बुल मुजाहिदीन के एक कमांडर मुशताक़ अहमद बट को मार दिया गया है.
प्रवक्ता ने बताया कि मुशताक़ अहमद बट भारतीय सैनिकों के साथ एक मुठभेड़ में मारा गया.
ये मुठभेड़ रविवार को श्रीनगर के पास तराल इलाक़े के नूरपरा में हुई.
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक मुशताक़ अहमद बट हिज़्बुल मुजाहिदीन का एक ज़िला कमांडर था.
माना जाता है कि मुशताक़ अहमद बारूदी सुरंगे बिछाने के काम में माहिर था और भारतीय सेना को उसकी तलाश थी.
हिज़्बुल मुजाहिदीन भारतीय कश्मीर में सक्रिय प्रमुख चरमपंथी गुटों में से एक है.
भारत प्रशासित कश्मीर के प्रमुख चरमपंथी संगठन हिज़बुल मुजाहिदीन ने पिछले महीने कहा था कि वो कश्मीर समस्या को सुलझाने के लिए बातचीत में सीधी भागीदारी नहीं करेगा.