मंगलवार, 25 अप्रैल, 2006 को 10:32 GMT तक के समाचार
नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र की लोकतंत्र बहाली की घोषणा का आम नेपालियों ने स्वागत किया है.
सात विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ने इसे एक सराहनीय क़दम बताते हुए प्रधानमंत्री के तौर पर गिरिजा प्रसाद कोइराला के नाम का प्रस्ताव रखा है.
हालाँकि माओवादियों ने इस ऐलान को अस्वीकार कर दिया है.
नेपाल नरेश की घोषणा के बाद आम नेपाली जनता सड़कों पर निकल आई और उन्होंने अपना हर्ष ज़ाहिर किया.