बुधवार, 08 मार्च, 2006 को 06:50 GMT तक के समाचार
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित वाराणसी शहर में मंगलवार सात मार्च को एक-के-बाद-बाद-एक दो धमाके हुए.
मंदिरों की नगरी के नाम से प्रख्यात इस शहर में पहला धमाका हुआ प्रतिष्ठित संकट मोचन मंदिर में. इसके बाद शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर धमाका हुआ.
इन धमाकों में अभी तक कम-से-कम 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है.