गुरुवार, 02 मार्च, 2006 को 17:03 GMT तक के समाचार
असैनिक परमाणु सहयोग को लेकर ऐतिहासिक सहमति के साथ ही भारत और अमरीका के द्विपक्षीय संबंध अभूतपूर्व ऊँचाई पर पहुँच गए हैं.
अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश और भारत के प्रधानममंत्री मनमोहन सिंह ने नई दिल्ली में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की.
परमाणु कार्यक्रम पर सहमति के बाद इसे अमरीकी संसद की मंज़ूरी के लिए रखा जाएगा.
इसके बाद ही समझौते को कार्यान्वित किया जा सकेगा.
उल्लेखनीय है कि जॉर्ज बुश तीन दिन के भारत दौरे पर हैं और परमाणु कार्यक्रम पर सहमति को इस दौरे का मुख्य एजेंडा माना जा रहा था.