रविवार, 19 फ़रवरी, 2006 को 08:02 GMT तक के समाचार
पुलिस ने कहा है कि भारत के गुजरात राज्य में अहमदाबाद राज्य के एक रेलवे स्टेशन के पलेटफ़ॉर्म पर धमाका हुआ है.
धमाके में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं.
पुलिस के मुताबिक ये धमाका शनिवार रात को हुआ.
विस्फोट में रेलवे पलेटफ़ॉर्म को भी नुकसान पहुँचने की ख़बर है.
पुलिस ने कहा है कि विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चला है और मामले की जाँच चल रही है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि रेलगाड़ी के कालुपुर स्टेशन को पार करने के बाद धमाका हुआ.
रॉयटर्स ने पुलिस अधिकारी के हवाले से लिखा है कि पलेटफ़ॉर्म पर हुए नुकसान को देखते हुए लगता है कि उच्च स्तर के विस्फोटक उपयोग किए गए हैं.
एफ़पी के मुताबिक गुजरात के गृह मंत्री अमित शाह ने उस जगह का मुआयना किया है जहाँ धमाका हुआ है.
एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा है कि गुजरात में सुरक्षा इंतज़ाम कड़े कर दिए गए हैं.