http://www.bbcchindi.com

शनिवार, 28 जनवरी, 2006 को 13:40 GMT तक के समाचार

'आकाश' मिसाइल के दो सफल परीक्षण

भारत ने शनिवार को कम दूरी की मिसाइल 'आकाश' का दो बार परीक्षण किया है.

समाचार माध्यमों के अनुसार बालासोर से 15 किलोमीटर दूर इंटेरिम टेस्ट रेंज से ये मिसाइल छोड़े गए.

मिसाइल परीक्षणों की सूचना दी जाएगी

आकाश मिसाइल केवल 5.6 मीटर लंबा है और 25 किलोमीटर तक मार कर सकता है.

ज़मीन से हवा में मार करनेवाला ये मिसाइल 60 किलोग्राम तक का भार ले जाने में सक्षम है.

दोनो मिसाइलों को दोपहर को छोड़ा गया.

इनका लक्ष्य था आसमान में घूमते टोही विमान के साथ जुड़ी कुछ चीज़ों को निशाना बनाना और मिसाइलों ने ये सफलतापूर्वक पूरा किया.

फ़िलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि भारत ने पड़ोसी देशों को इन मिसाइलों के परीक्षण के बारे में पूर्व जानकारी दी थी या नहीं.