गुरुवार, 29 दिसंबर, 2005 को 16:24 GMT तक के समाचार
भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने गुरुवार को सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है.
वाजपेयी ने अपने अति संक्षिप्त भाषण में सन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि वह अब कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन पार्टी के लिए काम करते रहेंगे.
1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना करने वाले संस्थापक अध्यक्ष वाजपेयी ने यह घोषणा तब की है, जबकि मुंबई में पार्टी अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह मना रही है.
अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा है कि वे फ़िलहाल सांसद बने रहेंगे.