http://www.bbcchindi.com

मंगलवार, 22 नवंबर, 2005 को 03:07 GMT तक के समाचार

बिहार चुनाव के नतीजे

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं, राज्य के मतदाताओं ने 15 वर्ष पुराने राष्ट्रीय जनता दल के वर्चस्व को समाप्त कर दिया है.

मतगणना के लिए राज्य के 38 ज़िलों में 41 मतगणना केंद्र बनाए गए थे. मतगणना स्थानीय समय के हिसाब से सुबह आठ बजे शुरू हुई और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के इस्तेमाल की वजह से परिणाम काफ़ी जल्दी सामने आ गए.

बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं जिनके लिए चार चरणों में मतदान हुआ था.

ताज़ा नतीजे जानने के लिए क्लिक करें

राज्य में इस वर्ष फ़रवरी महीने में भी चुनाव हुए थे लेकिन किसी भी दल या गठबंधन को सरकार बनाने में सफलता नहीं मिल सकी.

विस्तृत विवरण जानने के लिए क्लिक करें

आख़िरकार मई महीने में राज्यपाल बूटा सिंह ने विधानसभा भंग करने की सिफ़ारिश कर दी जिसके बाद केंद्र सरकार की मंज़ूरी के बाद विधानसभा भंग कर दी गई.

इसके बाद चुनाव आयोग ने फिर से राज्य में विधानसभा चुनाव कराए.